फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कार्ड बनाने पर दस प्रतिशत कमीशन मांगने की जांच करने पहुंचे एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। नगर स्थित एक बैंक शाखा में कृषि कार्ड बनाने के नाम पर किसान से दस प्रतिशत कमीशन मांगने के मामले में शुक्रवार को एसडीएम मवाना जांच करने पहुंचे। इस दौरान किसानों ने बैंक में हंगामा किया। बैंक मैनेजर ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया।
विज्ञापन

बताते चलें कि सपा नेता कासिम जैदी के साथ दो दिन पहले दरियापुर निवासी किसान सचिन ने नगर के एक बैंक में तैनात फील्ड अफसर पर कृषि कार्ड बनाने के नाम पर दस फीसदी कमीशन मांगने का आरोप लगाया था। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसडीएम मवाना से की थी। शुक्रवार को भी पीड़ित एसडीएम से मिला। इस पर एसडीएम किसानों के साथ बैंक पहुंचे और मामले की जांच की। किसानों ने इस दौरान जमकर हंगामा किया। एसडीएम ने उन्हें किसी तरह शांत कराया। बैंक मैनेजर सोनल ने एसडीएम को बताया कि ऐसा कोई मामला नहीं है। बल्कि उक्त लोग बैंक में आकर अभद्रता भाषा का इस्तेमाल रहे थे। जांच के बाद एसडीएम लौट गए। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि वह बैंक में जांच के लिए गए थे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला। किसान का कृषि कार्ड बनवाने के लिए कह दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें