मवाना। ग्राम बिसौला एवं बहसूमा के कैलाशपुरी के लोगों ने डीलरों पर राशन नहीं देने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत एसडीएम से करके कार्रवाई की मांग की है।
बिसौला गांव की बीडीसी सदस्य रजनी सैनी के साथ गांव निवासी महिपाल, कुसुम, घसीटा, शेर सिंह, मंजू, राज सिंह, खीमचंद, वीरेंद्र आदि ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर गांव के डीलर पर राशन नहीं देने का आरोप लगाया। आरोप है कि डीलर राशन की कालाबाजारी कर रहा है। जिस कारण पात्रों को समय से राशन नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों की तरह हर पांच वर्ष में एजेंसी बदलने की मांग की। उधर, बहसूमा के कैलाशपुरी निवासी बंटी, मुन्नी, कृष्णा, बृजेश, राजेंद्र, मुस्कान आदि ने बताया कि उनका डीलर भी राशन नहीं दे रहा है। वह राशन की कालाबाजारी कर रहा है। एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि दोनों ही एजेंसी की जांच कराई जाएगी।