मवाना। मोहल्ला तिहाई स्थित एक दुकान के विवाद में कमिश्नर के आदेश पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामचंद्र ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को सुना। इसके बाद उनसे दुकान के संबंध में सभी पत्राजात उनके कार्यालय में जमा करने के आदेश दिए।
मोहल्ला तिहाई निवासी सीमा कौशिक ने कमिश्नर के यहां शिकायत की कि उसकी दुकान को कुछ लोगों ने अवैध रूप से बेच दिया है। उन्होंने इस मामले कमिश्नर से जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। कमिश्नर के आदेश पर एडीएम प्रशासन रामचंद्र आज एसडीएम एवं तहसीलदार मवाना को लेकर मौके पर पहुंचे और दोनों से बात की। उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि एडीएम प्रशासन ने दोनों पक्षों से अपने-अपने कागजात उनके कार्यालय में जमा कराने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच के बाद वे अपनी जांच रिपोर्ट कमिश्नर को सौंपी जाएगी।