फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की छत के मलबे में दबने से महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मकान के लेंटर का मलबा गिरा, महिला घायल
सरूरपुर। करनावल कस्बे में शनिवार की दोपहर बारिश के बाद मकान के लेंटर से मलबा गिरने के कारण एक महिला घायल हो गई। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने मलबे से महिला को निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

करनावल निवासी मेहरदीन पुत्र मूल्ला ने बताया कि उसके मकान के कमरों पर लेंटर डला हुआ है। कुछ दिनों पूर्व मकान की दीवार में दरार आने से मकान पर काम चल रहा था। देर रात्रि से हो रही बारिश से पानी नींव में जाने से छत के नीचे से दीवार के साथ छत का मलबा गिर गया। छत पर काम कर रही मेहरदीन की पत्नी वसीला मलबे में दबकर घायल हो गई। छत का मलबा गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने महिला को मलबे से निकाल कर पुलिस की मदद से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। लेकिन हालात गंभीर होने से उसको मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें