फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला किशोरकान में मकान में पडी दरारें

विज्ञापन
विज्ञापन
पाइप लाइन लिकेज से कई मकानों में दरार
विज्ञापन

सरधना। मोहल्ला किशोरकान में पालिका की लापरवाही के कारण कई मकानों में दरारें पड़ गई हैं। आरोप है कि पाइप लाइन के लिकीज होने के कारण पानी मकानों की नींव में भर जाने के कारण यह स्थिति पैदा हो रही हैं। इस संबंध में लोगों ने डीएम के साथ सीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला किशोरकान निवासी पुष्पादेवी पत्नी संत कुमार भारद्वाज ने शनिवार को डीएम व मुख्यमंत्री को पत्र भेजने के साथ ही पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाया। मोहल्ले में उनके मकान के पास ही पानी की टंकी की पाइप लाइन लिकेज हो रही हैं। जिसमें कई बार शिकायत करने के बाद भी पालिका ने इस समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। करीब छह माह पूर्व पालिका कर्मचारियों द्वारा टंकी की पाइप लाइन ठीक करने के लिए सड़क खोदी गई थी। तभी से यह सड़क इसी हालत में पड़ी है। यहां पानी के भरने से जहां एक तरफ राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है, तो वहीं मकानों की नींव में पानी भर जाने से मकानों में दरारें पड़ने लगी हैं। जिसमें बताया कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जिन मकानों में दरारें पड़ी है, वह किसी भी समय धराशाई हो सकते हैं। इस संबंध में एसडीएम अमित कुमार भारतीय से जानकारी की गई तो उन्होंने मामला संज्ञान में नहीं होने की बात कही। उन्होंने बताया कि यदि इस तरह का कोई मामला है, तो जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें