पीएम आवास योजना के लिए जमीन का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम
मवाना/ हस्तिनापुर। हस्तिनापुर में पहले चिह्नित की गई प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए जमीन शनिवार को निरीक्षण के दौरान प्रयुक्त नहीं पाई गई। कस्बे से दूर होने व जमीन कम होने के कारण अब कस्बे से सटे माखननगर में दूसरी जगह का चिह्नीकरण किया गया है।
तहसीलदार मवाना अशोक गुप्ता ने बताया कि हस्तिनापुर नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान बनाए जाने है। इसके लिए पहले कस्बे से दूर जमीन का चिह्नीकरण किया गया था। शनिवार को उनके साथ एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव जमीन का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान जमीन आवासों के लिए कम पाई गई और कस्बे से दूर मिली। जिस कारण हस्तिनापुर से सटे माखनगर में दूसरी जगह का चिह्नीकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि माखनपुर में चिह्नित की गई जमीन का पहले रिकार्ड से मिलान किया जाएगा। इसके बाद जमीन को आवास बनाने के लिए हरी झंडी दी जाएगी।