फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी से बदला मौसम, तीन दिन वेस्ट यूपी में होगी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम (मेरठ)। उत्तराखंड से उत्तरी मध्य महाराष्ट्र तक कम दबाव के क्षेत्र का असर वेस्ट यूपी में भी दिखने लगा है। आसमान पर छाए बादलों के बीच देर शाम हुई बूंदाबांदी होने से मौसम सुहाना हो गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 23 और 24 को अच्छी बारिश के आसार हैं। इस दौरान आंधी भी आ सकती है।
विज्ञापन

मानसून जाते जाते एक बार फिर से बरसेगा। एनसीआर समेत वेस्ट यूपी में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। कम दबाव के क्षेत्र के कारण मौसम में बदलाव 22 सितंबर को दिखना था, लेकिन एक दिन पहले ही आसमान पर बादल छा गए, इस कारण शुक्रवार शाम को कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 33.3 और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 79 और न्यूनतम 56 प्रतिशत दर्ज की गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि यह बारिश मानसून के विदा होने से पहले की है। इस समय बारिश तेज होने से मौसम बदलेगा और तापमान भी गिरेगा। वहीं डॉ. यूपी शाही ने बताया कि उत्तराखंड से उत्तरी मध्य महाराष्ट्र तक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इस कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान व पश्चिमी मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार हैं। मेरठ में 22 में कम और 23 व 24 सितंबर को तेज बारिश हो सकती है। रामपुर, पीलीभीत, बदायूं, सीतापुर, बिजनौर के ऊपरी हिस्से समेत तराई क्षेत्र में तेज बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन


संभावित बारिश
दिन बारिश
शनिवार 5 मिमी
रविवार 20 से 35 मिमी
सोमवार 20 से 40 मिमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें