फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी विकास मंच ने हिंदी समापन दिवस पर-हिंदी शिक्षिकाओं का किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। संत जोजफ्स गर्ल्स पीजी डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को हिंदी सप्ताह समापन समारोह में विद्यार्थी विकास मंच द्वारा हिंदी भारतीय संस्कृति और एकता की प्रतीक विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। समारोह की अध्यक्षता सुरेश सोम ने की।
विज्ञापन

समाज सेवा से जुड़ी संस्था विद्यार्थी विकास मंच द्वारा समय-समय पर समाज सेवा से जुडे़ मुद्दों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराती रहती हैं। हिंदी सप्ताह दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराया गया। समापन अवसर पर बृहस्पतिवार को संत जोजफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में विद्यार्थी विकास मंच की तरफ से हिंदी भाषण प्रतियोगिता कराई। इसमें हिंदी भारतीय संस्कृति और एकता को प्रतीक शीर्षक पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इसके निर्णायक मंडल में रेवरन फादर, शरणवीर, रामअवतार त्यागी शामिल रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। एसडीएम अमित कुमार का प्राचार्य सिस्टर क्रिस्टीना ने बुके भेंट कर सम्मान किया। प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय इंटर कॉलेज, संत जोजफ्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, संत जोजफ्स पीजी डिग्री कॉलेज ने भाग लिया। प्रतियोगिता में शिवा भारद्वाज ने प्रथम, शिरीन ने द्वितीय, शिमाली शाह ने तृतीय, आफरीन ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इस मौके पर प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संत जोजफ्स गर्ल्स इंटेर कॉलेज की प्रधानाचार्य सिस्टर मीना नायडू, विद्यार्थी विकास मंच के अध्यक्ष फ़ैयाज अहमद, सुरेश सोम, डॉ. महेश पालीवाल, दीपक शर्मा, वीरेंद्र अबोध, डॉ. विदुषी त्यागी, डॉ. पूनम, रेहान मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें