फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर हो रहा है मिटटी खनन, सीओ ने मौके से दो डंफर व जेसीबी पकडे

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। सीओ किठौर ने अतराड़ा चौकी क्षेत्र के गांव खासपुर, छतरी, कूड़ी एवं कौल समेत कई गांवों में अवैध खनन के चलते बृहस्पतिवार को छापेमारी की। उन्होंने मौके से एक जेसीबी एवं दो मिट्टी लदे डंपर कब्जे में ले लिये। पुलिस ने सभी वाहनों को सीज कर दिया तथा खनन अधिकारी को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

अतराड़ा चौकी क्षेत्र के गांव खासपुर, कूड़ी, छतरी, कौल एवं बवनपुरा समेत सभी गांवों में रात्रि में बडे़ स्तर खनन किया जा रहा है। खनन माफिया दिन छिपते ही जेसीबी एवं डंपर आदि लेकर जंगल में पहुंच जाते हैं। यहां पूरी रात अवैध खनन करते हैं। क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 235 का निर्माण चल रहा है। निर्माण कंपनी अनुमति लेकर क्षेत्र सभी गांवों में मिट्टी खनन कर रही है। उसकी आड़ में माफिया रात में मिट्टी खनन कर रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने बुधवार रात्रि में सीओ किठौर चक्रपाणि त्रिपाठी को इसकी जानकारी दी। इस पर सीओ ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस को देख चालक अपने-अपने वाहन छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मौके से एक जेसीबी व मिट्टी से लदे दो डंपर बरामद किए हैं। वहीं, पुलिस ने सभी वाहनों को सीज कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने खनन अधिकारी को रिपोर्ट भेज दी है।
दरोगा की भूमिका संदिग्ध
मिट्टी खनन में एक दरोगा की भूमिका संदिग्ध पाई जा रही है। क्षेत्र के लोगों द्वारा दरोगा की शह पर अवैध खनन किए जाने की शिकायत की गई। इसके चलते ही सीओ किठौर ने छापेमारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा की भूमिका संदिग्ध है। इस मामले में दरोगा की रिपोर्ट तैयार कर आधिकारियों को प्रेषित की है।-चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ किठौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें