विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई
परीक्षितगढ़। नगर के गिदौड़िया धर्मशाला में सोमवार को राजमिस्त्री कामगार वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। पूजा अर्चना के साथ हवन यज्ञ कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पूर्व चेयरमैन व बसपा नेता हिटलर त्यागी ने 51 राज मिस्त्रियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विश्वकर्मा जयंती का शुभारंभ पं. जगदीश शर्मा ने मंत्रोच्चारण द्वारा हवन यज्ञ करते हुए पूजा अर्चना की। मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन हिटलर त्यागी ने विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि विश्वकर्मा राज मिस्त्रियों के गुरु माने जाते हैं। उन्होंने राज मिस्त्री को सही दिशा में कार्य करने की प्रेरणा दी। भवन निर्माण कार्य में मिस्त्री लोग उनकी पूजा कर कार्य का शुभारंभ करते हैं। राष्ट्रीय बुद्ध भीम संगीत प्रचार मंडली बुलंदशहर के चंद्रपाल कर्दम, रतन पाल गौतम, नैपाल मौर्य, अतर सिंह बौद्ध, देवेंद्र गौतम, खुशबू कंचन आदि ने विश्वकर्मा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए गीत, भजन, रागनी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। सोसायटी के अध्यक्ष नरेश कुमार ने आए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। अध्यक्षता सोसायटी के सचिव कुंवर अमीर अहमद ने की तथा संचालन गौतम सिंह ने किया। महिपाल सिंह, नंदराम, गंगाचरण, विकास, प्रशांत, ननवा अंसारी, खलीफा यूसुफ अंसारी, उदयवीर सिंह, सुरेश, राजकुमार, विष्णुशरण, विशनपाल, राजू, रामसिंह, देवेंद्र, केपी सिंह, रामनिवास, गंगाशरण, बाबूराम, दीवान राजेश्वर, वेदपाल, महेश आदि मौजूद रहे।
छात्रों ने जीते मेडल
परीक्षितगढ़। जोमासर एसोसिएशन मेरठ द्वारा आयोजित नेशनल ट्रायल ऑफ जोमासर कंपीटिशन आईवी इंटरनेशनल स्कूल बिजली बंबा हापुड़ बाईपास पर आयोजित की गई। जिसमें नगर में स्थित केवी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कंपीटिशन में स्कूल के नौ छात्रों में हंस चौधरी, उमांस धामा, शुभ, बादल, अक्षत, मानसी, आन्या वर्मा, वंशिका, हिमांशु ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वहीं सिल्वर मेडल में साहिब खान, प्रशांत नागर, अक्षरा शर्मा, शिवम, देवांश, नवरेज और देव्यांश ने प्राप्त किए। कांस्य मेडल मणिक, देवांक, आयुष वर्मा, दक्ष, वैभव, अंशुल, आदित्य प्रधान और परमजीत ने प्राप्त किए। प्रधानाचार्य विनय गुप्ता ने बताया कि गोल्ड व सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाले छात्रों ने नेशनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। प्रधानाचार्य ने कोच आजाद खान की सराहना की।