फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की तरफ से नि:शुल्क स्वास्थ केंप का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सा शिविर में 325 मरीजों की हुई जांच
विज्ञापन

सरधना। सीएचसी पर सोमवार को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की तरफ से नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। जिला संयोजक भाजपा जिला प्रकोष्ठ डॉ. ओमकार पुंडीर के निर्देशन में कैंप लगाया गया। उद्घाटन भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. ओमकार पुंडीर ने फीता काटकर किया। एडवोकेट विरेंद्र सिंह सैनी, महिपाल बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कैंप में 325 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें नि:शुल्क दवाई का भी वितरण किया गया। डॉ. मनोज गोयल, सीएचसी प्रभारी डॉ. श्रीराम प्रेमी, डॉ. नवीन, डॉ. अमित आदि ने मरीजों की जांच की और दवाई दी। कैंप संयोजक डॉ. ओमकार पुंडीर ने बताया कि जिन लोगों के बीपीएल कार्ड बने हैं, उनका पांच लाख रुपये तक का नि:शुल्क बीमा कराया जा रहा हैं। साथ ही उनका एक कार्ड बनेगा जिसमें उस कार्ड से सरकारी अस्पताल में उपचार तो नि:शुल्क होगा ही प्राइवेट अस्पताल में भी उपचार के दौरान बिलों में छूट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें