फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद चंद्रभान प्रदर्शनी में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। शहीद चंद्रभान प्रदर्शनी के संस्थापक पूर्व डीएसपी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठा. रुमाल सिंह तथा शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में आयोजित सांस्कृतिक संध्या प्रदर्शनी में ड्यूटी करने वाले पुलिसर्मियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ एसपी देहात राजेश कुमार ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि मेले भारतीय संस्कृति की पहचान हैं। पूर्व में मेलों के अवसर पर ही लोग एक-दूसरे से मिलते थे और विचारों का आदान-प्रदान करते थे। अध्यक्ष ब्रजपाल सिंह धनगस ने प्रदर्शनी के कुशल संचालन में सहयोग करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों का आभार जताया। चेयरमैन अय्यूब कालिया ने कहा कि शहीद चंद्रभान ने अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में कुर्बानी देकर मवाना का नाम इतिहास के पन्नों में अमिट कर दिया है।
कार्यक्रम में गीतकार संदीप शर्मा के स्पर्श ग्रुप ने देशभक्ति का तराना प्रस्तुत करते हुए कहा कि कर चलें हम फिदा जाने तन साथियों अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों, सुजीत कुमार एवं संदीप शर्मा ने फिल्म कर्मा का गीत है करम अपना करेंगे ए वतन तेरे लिए को प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रदर्शनी कमेटी ने एसपी देहात राजेश कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष बिष्ट, मेला पुलिस प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार को स्मृति चिह्न, शाल एवं तिरंगा पट्टिका भेंट की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष यूसुफ कुरैशी, सचिव गजेंद्र पाल सिंह, डा. असलम, राजेंद्र चौहान, विनोद कुमार पूर्व प्रधान निड़ावली, साबिर ठेकेदार, कुमार मुनीश अक्स, महताब, अमीर रिजवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
शहीद चंद्रभान प्रदर्शनी में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
पुलिसकर्मियों को निष्ठापूर्वक ड्यूटी करने के लिए सम्मानित किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें