फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ अभियान के तहत साफ-सफाई कराई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अभियान चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश
बहसूमा। नगर पंचायत बहसूमा सफाईकर्मियों को साथ लेकर चेयरमैन और ईओ ने कस्बे की साफ-सफाई कराई। आज 15 सितंबर से लेकर दो अक्तूबर तक चलेगा।
शनिवार को चेयरमैन विनोद चाहल व ईओ कमलाकांत राजवंशी के नेतृत्व में नगर पंचायत की गलियों में सफाई अभियान चलाकर नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया। चेयरमैन व ईओ तथा सभासदों ने मुख्य बाजारों व सड़कों पर झाडू लगाकर साफ-सफाई कराई। चेयरमैन विनोद चाहल ने लोगों को स्वच्छता के प्रति काम करने के साथ-साथ लोगों को जागरूक किया। ईओ ने नागरिकों से नालों में कुड़ा नहीं डालने व स्थानीय जगह पर कुड़ा डालने की सलाह दी। सभासदों ने भी हाथों में झाड़ू लेकर साफ-सफाई की। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद कामिल खां, सहित सभासद उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बूथ से गैर हाजिर बीएलओ तो होगी एफआईआर
बहसूमा। निर्वाचन आयोग के नेतृत्व में आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए गांव हो या शहर सभी बूथों पर वोट बनाने के लिए बीएलओ को लगाया गया है। बीएलओ नई वोट व करेक्शन कर रहे है। शनिवार को सुपरवाईजर लेखपाल मनोज कुमार ने सभी बीएलओ की बैठक ली। मनोज कुमार ने सभी बीएलओ को बताया कि हर बूथ पर रहना अनिवार्य है। यदि कोई बीएलओ बूथ पर नहीं मिलता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने सभी बीएलओ से नई वोट बनाने की बात कही। सभी ने अपने-अपने कार्य को गिनाया। चेयरैमन विनोद चाहल, ईओ कमलाकांत राजवंशी सभासद विशाल शर्मा, राजू राठी, अनु यादव, संतोष, हरबीर सिंह, नंदकिशोर, भुवनचंद जोशी, कामिल खां, आनंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें