फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। संत चार्ल्स इंटर कॉलेज के सभागार में शनिवार को रीजनल आउट रिच ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय व बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि एबीएसए लक्ष्मीकांत जायसवाल तथा अध्यक्ष संजय राणा रहे। सुबह में बीआरसी परिसर से बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें बच्चे स्वच्छता से संबंधित लिखे स्लोगन की तख्तियां एवं नारे लगाते हुए चल रहे थे। बच्चों ने लोगों को रैली के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। साथ ही गीत और लघु नाटिका के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर अशोक शर्मा, माला देवी, राजरानी, ललिता, शालिनी जैन, मनोज, संजीव, चेतन, योगेश, शरद कुमार, आजाद त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें