सरधना। संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में बुधवार से दो दिवसीय क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। यहां प्रतिवर्ष प्रतियोगिता जैन इंटर कॉलेज में कराई जाती रही है। वहां परिसर में बारिश का पानी भर जाने से प्रतियोगिता इस बार संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में कराई जा रही है। 12 एवं 13 सितंबर को आयोजित प्रतियोगिता के प्रथम दिन बुधवार को छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें प्रतियोगिता तीन वर्गों में कराई गई। जिसमें जूनियर बालक वर्ग, सब जूनियर बालक वर्ग एवं सीनियर बालक वर्ग हैं। इसमें प्रतिभागियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सीनियर बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में आशीष सोम पाली दयानंद इंटर कॉलेज ने प्रथम स्थान पाया। मोहम्मद आसिफ आचार्य नमि सागर जैन इंटर कॉलेज ने द्वितीय स्थान पाया। जवाहर इंटर कॉलेज रार्धना के छात्र शोहित कुमार ने तृतीय स्थान पर रहा। गोला फेंक में कुलवंद कुमार जैन इंटर कॉलेज ने प्रथम, अरविंद कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में उज्ज्वल बाल ज्योति इंटर कॉलेज मैनापुठी ने प्रथम स्थान पाया। जैन इंटर कॉलेज के छात्र मोइन ने द्वितीय स्थान पाया। संत चार्ल्स इंटर कॉलेज के छात्र अंकित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में निखिल सोम भामौरी ने प्रथम। कृपाराम इंटर कॉलेज के छात्र आर्य पुनिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संत चार्ल्स इंटर कॉलेज के छात्र हर्ष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में जनता इंटर कॉलेज के छात्र कपिल ने प्रथम, अनुज ने द्वितीय स्थान पाया। जैन इंटर कॉलेज सरधना के छात्र शुभम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालक वर्ग छह सौ मीटर दौड़ में पाली इंटर कॉलेज के छात्र प्रिंस सोम ने पहला स्थान पाया। सलावा इंटर कॉलेज के छात्र जावेद ने दूसरा तथा जैन इंटर कॉलेज सरधना के छात्र शेखर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दौ सौ मीटर दौड़ में सलावा इंटर इंटर कॉलेज के छात्र जावेद ने प्रथम, सलावा इंटर कॉलेज के ही छात्र अंकित ने द्वितीय और संत चार्ल्स इंटर कॉलेज के छात्र आसिफ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्षेत्रीय प्रतियोगिता के संयोजक एवं क्षेत्रीय क्रीड़ा अध्यक्ष सुधीर त्यागी ने बताया कि विजेता प्रतिभागी 15 सितंबर तक पात्रता प्रमाण पत्र जमा करा दें। इस मौके पर एसपी सक्सेना, वीरेंद्र गुप्ता, मोहित चौहान, विनीत माहेश्वरी, विनय सैनी, मुनिंदर आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन कुशलपाल सिंह ने किया। प्रतियोगिता का दूसरे दिन बृहस्पतिवार को समापन किया जाएगा।
मुख्य बातें
दो दिवसीय क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में शुभारंभ