फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय पर मंगाई के विरोध में सपाईयों का धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई के विरोध में सपाइयों का तहसील में प्रदर्शन
विज्ञापन

सरधना। तहसील मुख्यालय पर सोमवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर 17 सूत्रीय मांगों को लेकर भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया। लगातार बढ़ती जा रही महंगाई और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर वक्ताओं ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। भाजपा को जुमलों वाली पार्टी बताया। 17 सूत्रीय एक मांग पत्र राज्यपाल को संबोधित एसडीएम अमित कुमार भारतीय को सौंपा।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा कि आज प्रदेश व देश में अपराध व महंगाई बेतहाशा बढ़ती जा रही हैं। अतुल प्रधान ने कहा कि आज महंगाई ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। पेट्रोल-डीजल व गैस के दाम आसमान छूते जा रहे हैं। देश-प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। बहन-बेटी आज अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं है। किसानों को कर्ज माफी से लेकर बकाया भुगतान तक के लिए परेशान किया जा रहा है। बिचोलियों द्वारा उनका शोषण किया जा रहा है। विधान सभा अध्यक्ष सैय्यद मुमताज अली ने धरने में मंच संचालन करते हुए कहा कि सपा सरकार में प्रदेश में खुशहाली और कानून का राज था। ठाकुर विनोद सिंह कालंदी ने कहा कि आज लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सपाइयों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही तहसील में पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर व राशन लेकर जुलूस भी निकाला। उन्होंने राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम अमित कुमार भारतीय को सौंपा। पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी, हाजी खालिद, नगर अध्यक्ष सलीम अंसारी, मंजूर मलिक, पूर्व राज्यमंत्री फारुख हसन, बाबर, गौरव प्रधान, अनस मंजूर, शाहवेज अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें