प्राइवेट बसों का संचालन रहा बंद
मवाना। कांग्रेस के बंद के आह्वान के बाद सोमवार को प्राइवेट बसों को संचालन भी पूरी तरह बंद रहा। बसों का संचालन बंद होने के कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दो अप्रैल के बंद के दौरान बसों में आगजनी व तोड़फोड़ की घटनाओं को देखते हुए सोमवार को कांग्रेस के बंद के आह्वान पर प्राइवेट बसों के संचालकों ने सुरक्षा की दृष्टि से बसों का संचालन बंद रखा। बसों का संचालन बंद होने से दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मवाना से मेरठ, मीरापुर, बिजनौर, हस्तिनापुर, परीक्षितगढ़, रामराज आदि जगहों तक प्राइवेट बसों का संचालन होता है। वहीं प्राइवेट बसों के संचालन बंद होने से रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ रही।