मवाना। मुबारिक पुर रोड पर सोमवार सुबह दो बाइक की भिड़ंत में दो युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को सीएचसी में भर्ती कराया, जबकि दूसरे युवक के परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल में ले गए।
ग्राम रहावती निवासी सुभाष पुत्र रामकुमार सोमवार को किसी काम से अपनी बाइक से मवाना आया था। मुबारिकपुर रोड पर पहुंचते ही उसकी बाइक की भिड़ंत दूसरे युवक की बाइक से हो गई। जिसमें दोनों घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से दूसरे युवक के परिजन उसे मेरठ स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गए। समाचार लिखे जाने तक दोनों घायलों के परिजनों ने थाने में तहरीर नहीं दी थी। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि क्षतिग्रस्त दोनों बाइक थाने में खड़ी हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।