फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे नानू पुल पर पुलिस की बैरिकेडिंग तोड-स्विफ्ट डिजायर ने डायल 100 में मारी जोरदार टक्कर-

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे स्थित नानू गंगनहर पुल पर सोमवार सुबह करीब साढे़ तीन बजे मेरठ की तरफ से तेज गति से आ रही स्विफ्ट कार ने नानू पुल पर बैरिकेडिंग तोड़ते हुए यूपी 100 की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान स्विफ्ट सवार चार युवकों में से एक भाग निकला। वहीं, स्विफ्ट कार में बदमाश होने का पुलिस को शक हुआ, लेकिन पुलिस ने जांच की तो पता चला कि अचानक अनियंत्रित होकर कार बैरिकेडिंग तोड़कर पुलिस की यूपी 100 गाड़ी से जा टकराई। पुलिस मौके से मिले तीनों युवकों को थाने ले गई।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे नानू गंगनहर पुल पर सोमवार अल सुबह कोतवाली क्षेत्र की यूपी 100 गाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान कंकरखेड़ा की तरफ से सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी तेज गति से आ रही थी। पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया। इस पर गाड़ी की गति और तेज कर दी। जिससे कार बैरिकेडिंग तोड़ते हुए यूपी 100 की गाड़ी से जा टकराई। जिसमें एक युवक गाड़ी से कूदकर भाग निकला। वहीं, तीन अन्य युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने समझा कि स्विफ्ट कार में बदमाश हैं, लेकिन जांच की तो पता चला कि कंकरखेड़ा एवं अन्य तीन नगर के युवक हैं। इस दौरान मार्ग पर जाम लग गया। दोनों वाहनों को हटवाने के बाद ही आवागमन सुचारू हो सका। वहीं, युवकों ने बताया कि गाड़ी की गति तेज होने के कारण बैरिकेडिंग एवं पुलिस की गाड़ी से जा भिड़ी। उन्होंने पुलिस की गाड़ी की मरम्मत कराई तथा भविष्य में गाड़ी संभलकर नहीं चलाने का आश्वासन दिया तब जाकर मामला निपटा।
नानू गंगनहर पुल पर कंकरखेड़ा की तरफ से तेज गति से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार ने यूपी 100 की गाड़ी में टक्कर मार दी थी। युवकों ने अपनी गलती मानी और गाड़ी की मरम्मत ठीक कराई। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।-प्रशांत कपिल, इंस्पेक्टर सरधना
विज्ञापन

मुख्य बातें
मेरठ-करनाल मार्ग पर सोमवार अल सुबह हुआ हादसा

छात्रा ने जहर खाया
सरधना। ग्राम अटेरना निवासी एक छात्रा ने सोमवार सुबह संदिग्ध हालात में जहर खा लिया। परिजन उसे गंभीर हालत में दिल्ली के निजी अस्पताल ले गए। हालांकि इस बाबत थाने में जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें