फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ-बिजनौर मार्ग पर पेड़ टूटने से घंटों रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मेरठ-बिजनौर मार्ग पर राफन चौराहे से आगे शुक्रवार को तेज हवा और बारिश से एक पेड़ टूटकर सड़क के बीचोंबीच गिर गया। जिससे मार्ग पर दोनों ओर जाम लग गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने वन विभाग की टीम को जानकारी दी।
विज्ञापन

मेरठ-बिजनौर मार्ग पर शुक्रवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे तेज बारिश और हवा से राफन चौराहे से आगे पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। राहगीरों ने पीआरवी को मामले की जानकारी दी। इस मौके पर पहुंची पीआरवी एवं पुलिस ने वाहनों को कतार में लगवाई। वहीं, पुलिस ने जाम को देखते हुए फलावदा चौराहे एवं मवाना खुर्द बाईपास से वाहनों को निकलवाया। सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की टीम ने पेड़ को काटकर साइड में डाला। इसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम पर काबू पाया। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट ने बताया कि जाम को देखते हुए वाहनों को बाईपास से निकलवा दिया था।
बारिश से खिले चेहरे
बृहस्पतिवार को तेज धूप निकलने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार दोपहर एक बार फिर मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते आसमान में काला बादल छा गए। तेज हवा के साथ बदरा जमकर बरसे। बारिश से लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें