फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर पुलिस के हत्थे चढ़ा जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना। नगर में हो रही फिल्म जाको राखे साइयां में अभिनेता राजपाल यादव उर्फ जीवन आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने फिर उसे टार्चर करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बताते चलें कि डायरेक्टर राजीव, प्रोड्यूसर इरशाद खान एवं डी कुमार नगर में फिल्म जाको राखे साइयां की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में फर्जी एनकाउंटर का सीन दर्शाया गया है। जिसमें अभिनेता राजपाल यादव अपनी शादी से एक रात पहले पुलिस से बचते नजर आते हैं। आंख मिचौनी के इस खेल में वह पुलिस से बचकर निकल जाते हैं तो कभी पकड़े जाते हैं। मंगलवार देर रात डायरेक्टर राजीव कुमार ने नहर की पटरी पर श्रावण मास में चलने वाली कांवड़ यात्रा का सीन शूट किया। जिसमें राजपाल यादव उर्फ जीवन पुलिस से बचकर कांवड़ लेकर कांवड़ियों के साथ चलते रहते हैं। पुलिस जीवन को ढूंढती हुई वहां पहुंच जाती है और दोबारा से जीवन पुलिस के हत्थे चढ़ जाता है। डायरेक्टर राजीव कुमार ने कई री-टेक के बाद इस सीन को कैमरे में कैद किया। उन्होंने बताया कि फिल्म का असली क्लाईमेक्स यही है कि जीवन पुलिस द्वारा किए जाने वाले एनकाउंटर से बच पाता है या नहीं। उन्होंने बताया कि अभिनेता राजपाल यादव के साथ पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभा रहे अभिनेता दीपक राज ही राजपाल यादव को टार्चर करते हुए फिल्म में दिखाई देंगे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
मवाना में फिल्म जाको राखे साइयां के कई सीन शूट किए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें