फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएआई ने की पुलिस फोर्स की मांग, जल्द होगा फफूंडा बाइपास का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। राष्ट्रीय राजमार्ग 235 स्थित गांव फफूंडा बाईपास पर फफूंडा-पीपलीखेड़ा संपर्क मार्ग पर अंडरपास को लेकर ग्रामीण कई बार विरोध के चलते धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी समेत जनप्रतिनिधियों को भी समस्या से अवगत कराया। इसके बावजूद एनएचएआई फैसला बदलने के लिए तैयार नहीं है। एनएचएआई अधिकारियों ने पुलिस फोर्स की मांग की है। उधर, ग्रामीणों ने भी एनएचएआई एवं पुलिस-प्रशासन को चेतावनी दी कि वे अंडरपास के लिए जान भी दे देंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग 235 के लिए अधिगृहीत जमीन पर कब्जा ले लिया है। मेरठ से हापुड़ तक करीब 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। गांव फफूंडा में बन रहे बाईपास पर फफूंडा-पीपलीखेड़ा मार्ग दो दर्जन गांवों को जोड़ता है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत उक्त संपर्क मार्ग का निर्माण हुआ है। उस पर राष्ट्रीय राजमार्ग अंडरपास न देकर कट दे रहा है। गांव फफूंडा के ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस रास्ते पर अंडरपास नहीं बनाया गया तो भविष्य में ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पडे़गा। अंडरपास से इन समस्याओं का समाधान होगा। इसके लिए ग्रामीण कई बार रोड का निर्माण रोककर विरोध दर्ज करा चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि एनएचएआई एवं प्रशासन मीट प्लांट संचालक अंडरपास के आसपास जमीन के मालिकों से साठगांठ कर चुके हैं। ग्रामीणों की मांग पर ध्यान न देकर एनएचएआई अधिकारियों ने पुलिस फोर्स की मांग की है।
इसकी जानकारी पाकर फफूंडा समेत आसपास के गांवों के किसानों को जोड़ने की मुहिम चला दी है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि पुलिस-प्रशासन के बल पर एनएचएआई रोड का जबरन निर्माण करता है तो सभी किसान सामूहिक आत्मदाह कर लेंगे। फफूंडा का एक-एक किसान इस मामले से जुड़ा है वह मरते दम तक निर्माण का विरोध करेगा। ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे सपा नेता संदीप प्रधान व उसकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य कुसुम प्रधान ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि प्रशासन जबरन सड़क निर्माण कराता है तो लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें इस बारे में एनएचएआई से आदेश दिया गया है कि फोर्स मांग कर जल्द ही रोड का निर्माण शुरू कराया जाए। -आरके मिश्रा, सड़क मैनेजर निर्माण कंपनी एपको
मुख्य बातें
एनएचएआई अधिकारियों ने राजमार्ग निर्माण के लिए फोर्स मांगा
इस कार्रवाई से क्षेत्र के किसानों में सुगबुगाहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें