मवाना। ग्राम नंगली गजरौली में मंगलवार को एक दुकान पर पकड़े गए राशन के बोरों के मामले में ग्रामीणों ने बुधवार को एसडीएम से एजेंसी निरस्त करने की मांग की।
बताते चलें कि नंगली गजरौली में ग्रामीणों ने एक परचून की दुकान पर राशन के 50 बोरे राशन पकड़ा था। आपूर्ति निरीक्षक सुनील भटनागर ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी की थी। इस मामले में पुलिस ने राशन कब्जे में ले लिया था। ग्रामीण ब्रजपाल, सोनू, ईश्वर, रविंद्र, ओमपाल, सुरेंद्र, योगेश, ओमवीर सिंह आदि बुधवार को तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर एजेंसी निरस्त करने की मांग की। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के आदेश दिए हैं। इसकी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।