फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल में खेल प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। भराला-पनवाड़ी स्थित एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को खेल दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के छात्र-छात्राओ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में स्कूल के चारों सदनों के बच्चों ने भाग लिया। गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अरुण, दूसरे स्थान पर शिवम और तीसरे स्थान पर प्रिंस रहा। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रतियोगिताओं में आर्यभट्ट सदन ने आजाद सदन को हराकर प्रथम स्थान पाया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल की डायरेक्टर रितिका भारद्वाज ने बच्चों को बताया कि खेल दिवस हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की याद में मनाया जाता है। उनका जन्म इलाहाबाद में 29 अगस्त 1905 में हुआ था। वे ओलंपिक खेलों में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी थे। इस दौरान रितिका भारद्वाज ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्कूल की प्रधानाचार्या दीपाली गुप्ता ने खेल दिवस पर छात्र-छात्राओं खेल की जानकारी दी और खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही। स्कूल में खेल प्रतियोगिता स्पोर्ट्स अध्यापिका राधा चौधरी की देखरेख में संपन्न हुईं। इस दौरान आंचल विहान, राधा चौधरी, मोहम्मद रईस, प्रीति सिंह, रवींद्र शर्मा, मानसी शर्मा, रागिनी तोमर, आरती आदि के साथ समस्त स्कूल स्टाफ का सहयोग रहा।
विज्ञापन

मुख्य बातें
विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें