खरखौदा। राष्ट्रीय राजमार्ग 235 पर गांव फफूंडा बाईपास पर ग्रामीण पीपलीखेड़ा-फफूंडा पुलिया संपर्क मार्ग पर अंडरपास की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार रात्रि में निर्माण कपंनी ने उक्त रास्ते पर मिट्टी का कार्य पूर्ण कर सड़क निर्माण शुरू करना चाहा, लेकिन ग्रामीण शुक्रवार रात्रि में ही अंडरपास पर पहुंच गये तथा उसे रुकवा दिया।
गांव फफूंडा में बाईपास पर फफूंडा पुलिया से पीपलीखेड़ा समेत करीब 22 गांव को जोड़ने वाले मार्ग का अभी जल्द कराया है। उसे रास्ते पर बाईपास पर एनएचएआई ने कोई अंडर पास न देकर केवल कट की दिया है। निर्माण कपंनी ने शुक्रवार रात्रि में निर्माण कार्य फिर शुरू कर दिया। जिसमें गांव फफूंडा निवासी जिला पंचायत सदस्य कुसुम प्रधान सहित उनके पति सपा नेता संदीप प्रधान सहित सैकड़ों ग्रामीण रात्रि में ही पहुंच गये तथा निर्माण रुकवा दिया। उन्होंने पीछे नहीं हटने की चेतावनी दी है।
हो सकता है संप्रदायिक तनाव
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा फैसला सही समय में नहीं लेने के कारण दोनों गांवों के लोगों में सांप्रदायकि तनाव हो सकता है। पीपलीखेड़ा व फफूंडा गांवों में पहले भी सांप्रदायिक तनाव हो चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि सांप्रदायिक तनाव होता है तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
पूरेे मामले की जानकारी पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को दे दी है। अधिकारियों का जो आदेश होगा उसी पर कार्रवाई की जायेगी। -राजेंद्र त्यागी, इंस्पेक्टर खरखौदा
इस रास्ते पर अंडरपास नहीं है। इससे कुछ आगे अंडरपास है। 200 मीटर से पहले अंडरपास नहीं बन सकता है। -डीके चतुर्वेदी, परियोजना निदेशक राष्ट्रीय राजमार्ग