फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्हैड़ा में एक सप्ताह से पानी की किल्लत, टैंकर से हो रही सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। एक सप्ताह से खराब ट्यूबवैल के बोरिंग और अधिकारियों की लापरवाही के चलते पल्हैड़ा के ग्रामीणों को बूंद-बूंद पानी से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पार्षद से शिकायत की तो निगम से दो टैंकर पानी मंगवाया गया जिससे गांव में जलापूर्ति की गई।
विज्ञापन

पल्लवपुरम फेज वन और फेज दो के बीच बसे पल्हैड़ा गांव की आबादी पांच हजार है। पिछले एक सप्ताह से पल्हैड़ा के लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस गए। गांव में एक बड़ी पानी की टंकी से नगर निगम द्वारा सप्लाई की जाती है। करीब एक सप्ताह पहले टंकी का बोरिंग खराब हो गया। खराब होने पर वहां पानी की सप्लाई बंद हो गई। लोग पानी की किल्लत से जूझने लगे। पल्हैड़ा में लगे हैंडपंप भी जवाब दे गए। दो दिन से परेशानी और भी बढ़ गई। बृहस्पतिवार को तो सुबह से ही पानी नहीं था, पानी की किल्लत को लेकर हाहाकार मच गया। गांव में पानी नहीं होने के कारण महिलाएं और बच्चे दूर-दूर से पानी ला रहे है। पानी को लेकर स्थानीय लोगों ने सभासद प्रदीप कुमार से शिकायत की, जिसके बाद रात आठ बजे पानी के दो टैंकर नगर निगम से मंगाकर पानी की आपूर्ति सुचारु की गई। पानी की किल्लत को लेकर लोगों में रोष है।
उधर पार्षद प्रदीप कुमार का कहना है कि टंकी का बोरिंग खराब होने के कारण पानी की किल्लत आयी है। अधिकारियों की लापरवाही के चलते अभी तक टंकी का बोरिंग सहीं नहीं हुआ है। कर्मचारियों को लगाया गया है, शुक्रवार तक आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
बूंद-बूंद पानी को तरसे पल्हैड़ा के ग्रामीण
- एक सप्ताह से खराब है ट्यूबवैल का बोरिंग
- पार्षद से की शिकायत, तो टैंकर से मिला पानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें