फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 अगस्त तक मिला बैक परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
अब 27 तक भरें यूजी-पीजी के बैक परीक्षा फॉर्म
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी ने यूजी-पीजी के बैक परीक्षा फॉर्म के आवेदन को एक बार फिर तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 27 अगस्त तक बैक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है। इससे पूर्व भी विवि दो बार बैक परीक्षा के आवेदन के लिए तिथि बढ़ा चुका है।
यूजी में बीए, बीएससी और बीकॉम में रेग्युलर और प्राइवेट के बैक परीक्षा फॉॅर्म के अलावा पीजी में एमए और एमकॉम प्राइवेट बैक फॉर्म तीन अगस्त से भरे जा रहे हैं। एलएलबी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय भूतपूर्व छात्र और एलएलएम में प्रथम, द्वितीय एवं भूतपूर्व छात्रों के बैक परीक्षा फार्म भी ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। पहले बैक फॉर्म भरने की अंतिम तिथि पहले 16 अगस्त निर्धारित की गई थी। रेग्युलर एडमिशन होने के कारण यूनिवर्सिटी ने इसकी तिथि बढ़ाते हुए 20 अगस्त कर दी थी। लेकिन अभी भी छात्रों ने बहुत कम संख्या में फॉर्म भरे हैं। विवि ने छात्रों को एक और मौका देते हुए इसकी तिथि बढ़ाकर 27 अगस्त कर दी है। कॉलेज में परीक्षा फॉर्म 28 अगस्त तक जमा किया जा सकता है। कॉलेजों द्वारा विवि के परीक्षा विभाग में फॉर्म 29 अगस्त तक जमा किए जा सकेंगे। मुख्य परीक्षा 2018 में शामिल होने वाले रेग्युलर और प्राइवेट छात्र-छात्राएं ही बैक पेपर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। एकल विषय श्रेणी सुधार हेतु भी बैक पेपर परीक्षा अनुमन्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोफेशनल कोर्सों में भी है 27 अंतिम तिथि
सेल्फ फाइनेंस में संचालित वार्षिक प्रणाली के बी-लिब, बीएफए, बीपीएड, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, बीएससी ऑनर्स बायोटेक्नोलॉजी, बीएससी माइक्रोबायलॉजी, बीएससी ऑनर्स माइक्रोबायलॉजी, बीए-बीएड, बीएलएड, बीपीटी, बीओटी, बीएमएलटी, बीएमबीआरडी, आईटी, बीएमएम, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, एमलिब, एमपीई, एमपीटी, एमओटी, एमएससी नर्सिंग सत्र 2017-18 के प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ वर्षों की बैक पेपर परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त है। 28 अगस्त को फॉर्म संबंधित कॉलेज में जमा कराए जा सकते हैं। कॉलेजों द्वारा विवि में फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त निर्धारित की है।



खास बातें:
- विवि ने बढ़ाई तिथि, प्रोफेशनल कोर्स में भी बैक के लिए 27 तक आवेदन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें