जानीखुर्द। गांव जखेड़ा में राशन विक्रेता भारी अनियमितता बरत रहा है। पात्रों को राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है। इसका आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सोमवार को जानी ब्लॉक पर प्रदर्शन करके राशन की दुकान को निलंबित करने की मांग की।
गांव जखेड़ा के ग्रामीणों के अनुसार गांव में राशन की दुकान से उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है। वहीं, राशन कार्ड भी कई ग्रामीणों का काट दिए हैं। जिससे उन्हें राशन नहीं मिल रहा है। वहीं, राशन एजेंसी समय से नहीं खोलता है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी होती है। इस पर ग्रामीणों ने जानी ब्लॉक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान बीडीओ के नाम शिकायती पत्र भी ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद ब्लॉक कर्मियों को दिया। प्रदर्शन भी बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। इस दौरान सत्यवीर सिंह यादव, राकेश, मुकेश, नगेंद्र, प्रभातो, विमला, रामो, सुनीता आदि मौजूद रही।