फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान उतारने पर कालोनी व शोरूम मालिक में कहासुनी, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। कॉलोनी एवं शोरूम मालिक के बीच रास्ते को लेकर चले आ रहे विवाद में शनिवार को दोनों पक्षों को एसडीएम ने वार्ता के लिए कार्यालय पर बुलाया। दोनों पक्षों ने एसडीएम के समक्ष अपनी बात रखी। एसडीएम कार्यालय से जाने के बाद ट्रक से सामान उतारने को लेकर दोनों पक्षों में फिर से विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

बताते चलें कि हस्तिनापुर रोड स्थित पावनधाम कॉलोनी के लोग एवं कॉलोनी के बाहर शोरूम मालिक चिराग में रास्ते को लेकर विवाद चला आ रहा है। इस मामले में एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने कांवड़ यात्रा के दौरान दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए थे । शुक्रवार देर रात शोरूम मालिक ने अपने सामने लगे सरियों को हटा दिया। जिस पर कॉलोनी के लोगों ने दोबारा सरिये लगा दिए। शनिवार को दोनों पक्ष वार्ता के लिए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बात रखी। एसडीएम ने रास्ते में ट्रक खड़ा करके माल न उतारने के आदेश दिए। इस पर दोनों पक्षों में सहमति बन गई। हालांकि कार्यालय से जाने के बाद शोरूम मालिक रास्ते के बीच में ट्रक खड़ा करके माल उतारने लगा। इस पर कॉलोनी के लोगों ने हंगामा करते हुए माल नहीं उतरने दिया। हंगामे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। काफी बहस के बाद दोनों पक्षों में तय हुआ कि रविवार से रास्ते के बीच में ट्रक खड़ा करके माल नहीं उतरा जाएगा। एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि रास्ते के बीच में ट्रक खड़ा नहीं होगा। शोरूम मालिक माल उतरवाने के लिए अपनी व्यवस्था करेगा। यदि आदेश का पालन नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य बातें
एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद बीच रास्ते में ट्रक न खड़ा करने पर दोनों पक्षों में हुआ समझौता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें