फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे पर ट्रैक्टर-कैंटर की भिडंत-ट्रैक्टर चालक गंभीर घायल-उपचार के दौरान दम तोडा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर शनिवार सुबह महावीर इंस्टीट्यूट के निकट ट्रैक्टर एवं कैंटर की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक अनवर पुत्र अकबर निवासी थाना रामपुर गांव भैंसोल घायल हो गया। पुलिस ने घायल अनवार को मेरठ के आनंद हास्पिटल में भर्ती कराया। देर सायं उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिलने पर लिखा-पढ़ी की जाएगी। ट्रैक्टर चालक के परिजन भी हास्पिटल में पहुंच गए हैं। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले में लिखा-पढ़ी की जाएगी। सूचना अनवर के परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें