फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन विक्रेता के खिलाफ सभसद अनशन पर बैठे।

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। एजेंसी संचालक द्वारा राशन नहीं देने तथा अभद्रता करने से क्षुब्ध होकर दो सभासद समेत तीन लोग भूख हड़ताल पर बैठे। राशन विक्रेता की मनमानी के चलते उपभोक्ताओं में रोष है। नगर पंचायत के वार्ड 11 के सभासद सलीम, वार्ड नंबर 10 के सभासद निजामुद्दीन कस्बा निवासी रमेश धीमान राशन विक्रेताओं की मनमानी के चलते राशन विक्रेताओं के खिलाफ रामलीला ग्राउंड में बूढ़ा शिव मंदिर के समीप भूख हड़ताल बैठे। यहां उनका कहना था राशन विक्रेता राशन कार्ड कैंसिल होने का बहाना बनाकर राशन नहीं दे रहा है। विरोध करने पर अभद्रता करता है। भूख हड़ताल पर बैठे सभासदों का आरोप था कि महिलाओं के साथ भी अभद्रता की जा रही है। बार बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। राशन विक्रेताओं की मनमानी के चलते लोगों में रोष है। जिसके चलते आज भूख हड़ताल पर बैठे। उन्होंने चेताया कि जब तक समाधान नहीं होगा भूख हड़ताल से नहीं उठेंगे। देर रात फलावदा पहुंचे आपूर्ति अधिकारी तथा सैयद ईसा, थाना प्रभारी करतार सिंह तथा गणमान्य लोगों ने सभी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

पौधरोपण कर महत्व बताया
परीक्षितगढ़। नगर और देहात क्षेत्र में 72वें स्वतंत्रता दिवस पर पौधरोपण किया गया। स्वतत्रता दिवस के अवसर पर एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने गांधारी तालाब सरोवर में, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, ऋंगी ऋषि आश्रम में पौधरोपण किया। इस मौके पर तहसीलदार मवाना राकेश गुप्ता, सुशील प्रसाद शर्मा, लेखपाल अजय कुमार, महेश चंद, नरेंद्र कुमार, बिजेंद्र सिंह, चेयरमैन अमित मोहन टीपू, डॉ. शमशुद्दीन, विष्णु अवतार रूहेला, नागेश शर्मा, गौरव त्यागी आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय स्वाभिमान दल के हस्तिनापुर विधान सभा अध्यक्ष ऋषभ शर्मा के नेतृत्व में नगर के गांधारी तालाब परिसर में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर चेयरमैन अमित मोहन टीपू, शिवकुमार ठाकुर, अमित वर्मा, बबलू मलिक, प्रशांत शर्मा आदि मौजूद रहे। नगर के मदरसा जियाउल कुरान में जिला अल्पसंख्यक अधिकारी मौ. तारिक अनवर ने पौधरोपण कर इसके महत्व के जानकारी दी। इस मौके पर मदरसे के प्रबंधक इरसाद अली, पं. सत्यप्रकाश गौतम, दीन मौहम्मद, अमीर अहमद, गुड्डू सैफी, जर्रार अहमद, इसरार, हिटलर त्यागी, पंकज त्यागी आदि मौजूद रहे। वहीं, ग्राम खजूरी प्राथमिक विद्यालय में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर नरेंद्र खजूरी, गजेंद्र, रजनीश, विनय प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें