फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रो की बिक्री ब्लॉक पर की गयी

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। ब्लॉक माछरा अंतर्गत ग्राम पंचायत के उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री ब्लॉक पर की गई। जिसमें पहले दिन छह नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। आठ अगस्त को नामांकन पत्र भरे जाएंगे।
विज्ञापन

माछरा ब्लॉक के सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रवेश कुमार ने बताया कि आज सुबह करीब 10 बजे से ग्राम प्रधान, बीडीसी एवं ग्राम पंचायत सदस्य पदों के उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री ब्लॉक कार्यालय पर की गई। बताया कि प्रधान पद पसवाड़ा में रिक्त है तथा यह पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। इसलिए प्रधान पद के फार्म का मूल्य 150 रुपये है। इसकी जमानत राशि एक हजार रुपये जमा की जाएगी। बीडीसी का 66 नम्बर सीट खाली है। यह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इसकी जमानत धनराशि भी एक हजार रुपये जमा की जाएगी। गांव मवी एवं अमरपुर में ग्राम पंचायत सदस्य के एक-एक पद रिक्त हैं जोकि अनारक्षित हैं। इस पर सामान्य वर्ग के लिए फार्म मूल्य 150 रुपये है। यदि आरक्षण वाला व्यक्ति फार्म भरेगा तो उसके लिए 75 रुपये फार्म मूल्य होगा। इसी प्रकार से सामान्य वर्ग के लिए जमानत धनराशि 500 रुपये हैं जबकि आरक्षण वाले को 250 रुपये जमानत धनराशि जमा करनी होगी।
सहायक निर्वाचन अधिकारी माछरा एवं एडीओ पंचायत अमित कुमार बताया कि ग्राम प्रधान पसवाड़ा के लिए सोमवार को दीपक पुत्र सतेंद्र सिंह, कांता देवी पत्नी महिपाल, कृष्णपाल पुत्र महिपाल, चंद्रपाल पुत्र पदम सिंह, कपिल पुत्र सरजीत सिंह ने पर्चे खरीदे हैं। हालांकि गांव मवी में वार्ड नंबर सात के ग्राम पंचायत सदस्य के लिए निवेश पुत्र रतन सिंह ने फार्म खरीदा है। बताया कि फार्म आठ अगस्त को जमा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
नामांकन भरने की अंतिम तिथि आठ अगस्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें