फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोलो की सेवा के लिए शिविरों का शुभारंभ।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बोल बम के साथ गंतव्य को बढ़ रहे भोले
मवाना। शिवभक्तों की सेवा के लिए नहर पटरी पर सेवा शिविर लगकर तैयार हो चुके हैं। इंतजार है तो शिव भक्तों के पवित्र स्थानों से कावंड़ लेकर लौटने का। सोमवार से भक्तों का आगमन शुरू हो जाएगा। वहीं नगर पालिका द्वारा मोबाइल टायलेट की व्यवस्था की गई है।
शिवभक्त भोलों के लिए नहर पटरी पर सेवा शिविर लगकर तैयार हो गए हैं। इन शिविरों में शिवभक्त भोलो कें लिए खाने, आराम करने तथा कांवड आदि झूलाने की पूरी व्यवस्था हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं तथा सेवादारों ने कर रखी है। समाचार लिखे जाने तक केवल दो ही भोले पवित्र स्थान से कांवड़ लेकर पहुंचे थे। इन भोलों ने बताया कि मौसम खराब हो जाने के कारण काफी भोले पीछे ही रुक गए हैं। जो सोमवार की सुबह तक यहां पहुंच जाएंगे। वहीं बड़ा महादेव शिव मंदिर में लगने वाले मेले की तैयारियों का कार्य चल रहा है। यहां पर भी कांवड़ लेकर आने वाले भोलों के ठहरने तथा भोजन आदि की पूरी व्यवस्था मंदिर कमेटी द्वारा की जाती है तथा सेवा संस्थाओं द्वारा चिकित्सा शिविर आदि भी लगाए जाते हैं।
विज्ञापन


शिविर में 400 मरीजों ने कराई जांच
मवाना। कमल हॉस्पिटल में लगाए गए निशुल्क चिकित्सा शिविर में विभिन्न रोगों के लगभग 4 सौ रोगियों की निशुल्क जांच की गई। अस्पताल संचालक भूपेंद्र त्यागी ने बताया कि रोगियों की जांच डॉ. आयुष अग्रवाल, डॉ. रोहित अग्रवाल, डॉ. गगन अग्रवाल, डॉ. राहुल मित्तल ने की। आगे भी नगर के लोगों की सेवा के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।
विज्ञापन



मार्ग बंद होने से व्यापारियों को नुकसान
मवाना। कांवड़ के कारण मेरठ दिल्ली मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद होने से आम मालिकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि कांवड़ के चलते मेरठ दिल्ली मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया है। जिस कारण भारी वाहन आदि सब्जी जो दिल्ली लेकर जाते हैं वे फिलहाल बंद है। इसी कारण अभी जिन आम मालिकों के पास आम बचा है तथा मंहगा बेचने की उम्मीद में उन्होंने आम को रोका हुआ था। उनको मार्ग बंद होने से नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं नगर व कस्बों में कांवड़ के कारण तथा ट्रैफिक बढ़ने से मुख्य मार्ग से ठेली आदि को भी हटवा दिए जाने से आम की सप्लाई पूरी तरह से प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें