शिकायत के बावजूद नहीं हटे कूडे़ के ढेर
सरधना। मोहल्ला कुम्हारान के लोगों ने साफ सफाई व्यवस्था बेपटरी होने को लेकर लोगों ने पालिका के खिलाफ रविवार को जमकर हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि कई बार इस संबंध में पालिका में भी शिकायत की लेकिन उनके मोहल्ले में साफ-सफाई नहीं कराई जा रही हैं। जिस कारण नाले की पटरी व सड़क किनारे कूडे़ के ढेर लगे हुए हैं और यदि जल्द ही साफ सफाई नहीं कराई गई तो बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ सकता हैं। हंगामा करने वालों में इमरान, साबिर, आबिद, जुबेर, बंटी, इकबाल आदि शामिल रहे। इस संबंध में चेयरपर्सन सबीला अंसारी से बात की गई तो उन्होंने मामला संज्ञान में नहीं होने की बात कही और सोमवार को सफाई कर्मचारियों को भेजकर साफ सफाई कराने की बात कही।