फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवभक्त कावडिया पवित्र गंगाजल अपनी कांवड मे लेने हरिद्वार के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शिवभक्त की सेवा में लगे कांवड़ शिविर
माछरा। शिवभक्त कावड़ियां पवित्र गंगाजल अपनी कांवड़ में लेने के लिए रविवार को हरिद्वार के लिए रवाना हुए। जगह-जगह कांवड़ियों की सेवा के लिए सेवा शिविर भी लगाए गए।
क्षेत्र के गांव माछरा, कासमपुर, गोविंदपुरी, नंगली अब्दुल्ला, हसनुपर कलां, शोल्दा, भटीपुरा, खंद्रावली, अमरपुर, पसवाड़ा, मऊखास, रछौती, अमरपुर, नंगलामल, सिसौली, मुरलीपुर, आदि गांवों के शिवभक्त कावड़ियां हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाने के लिए हरिद्वार के लिए रवाना हुए। शिवभक्त कावड़ियों की माता, बहनों ने मंगल गीत गाकर तिलक लगाकर आरती उतारकर कावंड़ के लिए भेजा। बताया गया है कि यह कावड़ियां गांव के ही शिव मंदिरों में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक शिवरात्रि पर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर अभी तक शिवभक्त कावड़ियों का मेरठ गढ़ मार्ग पर आगमन शुरू नहीं हुआ है कल से संभावना है कि शिवभक्त कावड़ियां इस मार्ग से भी कावंड़ लेकर अपने गंतव्य को जाने शुरू हो जाएंगे। मेरठ-गढ़ मार्ग पर भी शिवभक्तों ने कावड़ियों के स्वागत के लिए स्वागत शिविर हसनपुर कलां, भटीपुरा, मऊखास, सिसौली, रछौती मोड, शोल्दा, आदि स्थानों पर शिविर लगाने शुरू कर दिए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें