फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की एसेंबली में बताए जाएंगे डेंगू से बचाव के उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बरसात का यह मौसम कई तरह की बीमारियां लेकर आता है। इनमें सबसे ज्यादा खतरा वेक्टर जनित रोगों का होता है, यानि डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया आदि का। इसकी रोकथाम के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है। इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग स्कूलों की एसेंबली में मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के तरीके बताने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

प्राइमरी के अलावा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में नुक्कड़ नाटक के जरिए मच्छरों से पैदा होने वाली बीमारियों और मच्छर न पनपें, इसकी जानकारी दी जाएगी। शासन ने सभी चिकित्सा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित किया है कि वेक्टर जनित रोगों से रोकथाम की जागरूकता के लिए इस तरह की व्यवस्था की जाएं। प्राइमरी स्कूलों में विद्यार्थियों को रोज सुबह एसेंबली में तीव्र ज्वर की दशा में क्या करें और क्या न करें पढ़कर सुनाया जाएगा। उनकी यूनिफार्म चेक की जाएगी। ऑडियो विजुअल एड से बच्चों को डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया के बारे में बताया जाएगा। माध्यमिक, उच्च माध्यमिक में वेक्टर जनित रोगों से संबंधित संगोष्ठी और नाटक कर सुझाव दिए जाएंगे।
जिला मलेरिया अधिकारी योगेश सारस्वत ने बताया कि कांवड़ की छुट्टियों के बाद इस पर अमल कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया जैसे व्हाट्स एप और फेसबुक पर भी इन रोगों से संबंधित जानकारी और बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है जरूरी
घर में कूलर और ड्रम का पानी बदलते रहें।
घर के पास पानी एकत्र न होने दें।
सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें