2019 में जाएगी केंद्र की भाजपा सरकार : आजम खां
मेरठ। सहारनपुर से रामपुर जाते हुए मेरठ सिटी स्टेशन पर रुके सपा नेता और पूर्व मंत्री आजम खां ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार इस समय बहुत ज्यादती कर रही है। ऐसे में इस सरकार का 2019 में जाना तय है। इसके साथ ही 2022 में प्रदेश से भी भाजपा का सफाया होगा। उन्होंने कहा कि बाकी सभी पार्टियां एकजुट होकर चुनाव लड़ें ताकि बड़ी जीत हासिल हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2019 के चुनाव की तैयारी में जुटने का का आह्वान किया। इससे पूर्व सिटी स्टेशन पर सपा के महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, साजिद अली, विपिन मनोठिया, संगीता राहुल, हिफजुर्रहमान अंसारी, डॉ. कुंवर निसार अहमद, बाबर कस्सार, इजहार खान, इरफान अल्वी और पूर्व पार्षद अफजाल सैफी आदि ने उनका स्वागत किया।