मवाना। पूर्व विधायक प्रभुदयाल के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा जनेश्वर मिश्र का जन्म दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में जनेश्वर मिश्र के जन्म दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर उनको याद किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनका जन्म बलिया जिले में शुभनथही में हुआ था। उन्होंने कहा कि सपा में जनेश्वर मिश्र को छोटे लोहिया के रूप में जाना जाता था। उन्होंने जीवन भर संघर्ष कर सपा को आगे बढ़ाने का काम किया। वे हमेशा मुलायम सिंह यादव के संघर्षों में साथ रहे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिक्षक सभा कृष्णपाल यादव, हारुन कुरैशी, रियाज हैदर, सिराजुद्दीन अंसारी, कंबर जैदी, सचिन गुर्जर, हेम सिंह गुर्जर, अफसार सैफी, मकसूद सैफी, जॉनी तोमर, सगीर राजपूत, सुनील जोशी, अजमल गाढ़ा, अरशद इकला, अवधेश शर्मा, मनोज बंसल, नरेशपाल, सचिन वाल्मीकि, राजेंद्र जाटव आदि उपस्थित थे।
मेले की तैयारी शुरू
बहसूमा। सिद्धपीठ फिरोजपुर मंदिर परिसर में लगने वाले तीन दिवसीय कांवड़ मेले की तैयारी शुरू हो गई है। मंदिर परिसर में महिलाओं एवं पुरुषों के लिए जलाभिषेक करने के लिए अलग-अलग बैरीकेडिंग की गई। जिससे महिला एवं पुरुष को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। मंदिर परिसर के बाहरी छोर पर लगने वाले तीन दिवसीय कांवड़ मेले की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। मंदिर समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रधान जितेंद्र ने बताया कि सात अगस्त को क्षेत्रीय विधायक दिनेश खटीक तीन दिवसीय मेले का उद्घाटन फीता काटकर करेंगे।