फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैग मार्च निकाला, मीटिंग ली

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा/मेरठ। कांवड़ यात्रा को लेकर शहर में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस अफसरों ने कांवड़ यात्रा में दोनों समुदाय के लोगों से शांति व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। एसपी सिटी रणविजय सिंह, एएसपी कैंट सतपाल सिंह, सीओ दिनेश शुक्ला ने कोतवाली, एसओ देहलीगेट देहलीगेट विजय गुप्ता ने देहलीगेट, दिल्ली रोड, कोतवाली में फ्लैग मार्च निकाला। वहीं लालकुर्ती पुलिस ने रुड़की रोड पर फ्लैग मार्च निकाला। सीओ दौराला पंकज कुमार सिंह व इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने कंकरखेड़ा में शिव चौक, नटेशपुरम, गुरु नानक बाजार, अंबेडकर रोड, मार्शल पिच तक मार्च निकाला। इसके बाद एसीएम अमिताभ यादव की मौजूदगी में कंकरखेड़ा थाने में शांति समिति की बैठक हुई। वहीं एसपी देहात राजेश कुमार ने शाम को गंगनहर पटरी पर व्यवस्था देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें