फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रछौती मे मुख्यमंत्री के पोर्टल पर हुई शिकायत का संज्ञान लेते हुए खादय सुरक्षा व औषधी प्रशासन टीम ने दो मेडिकल स्टोरो पर छापा मार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। थाना क्षेत्र के गांव रछौती में मुख्यमंत्री के पोर्टल पर हुई शिकायत का संज्ञान लेते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम ने सोमवार को दो मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। वहां खामियां पाए जाने पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

माछरा ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत गांव रछौती है। जिसमें अजयपाल पुत्र गिरवर एवं एक अन्य मेडिकल स्टोर चलाते हैं। गांव के किसी व्यक्ति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। उसने कहा कि यहां नकली एवं एक्सपायरी डेट की दवा बेची जा रही है। संचालकों पर लाइसेंस भी नहीं है। इसके तहत टीम पहुंची। जिसमें अजयपाल के पास मेडिकल स्टोर का लाइसेंस नहीं मिला। चार सेंपल लिये तथा दूसरा मेडिकल स्टोर संचालक भाग गया। जांच टीम में जनपद हापुड़ के ड्रग्स इंस्पेक्टर वैभव बब्बर, हापुड़ जनपद के लवकुश प्रसाद, बुलंदशहर जनपद के दीपालाल तथा मेरठ के पवन शाक्य, रवि राणा, शादाब, शिवम आदि शामिल थे। इस पर उन्होंने चार सेंपल लिये। थाने पर मेडिकल स्टोर मालिकों के विरुद्ध ड्रग्स इंस्पेक्टर पवन शाक्य ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें