फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रछौती मे ईख के खेत मे एक अज्ञात शव मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रछौती गांव के खेत में मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं
मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव रछौती र्में इंख के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव गली-सडी अवस्था में बरामद हुआ। मुंडाली थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह ने बताया कि उनको गांव रछौती निवासी पंकज सिंह ने बताया कि उनके खेत में एक शव पड़ा है जिसमें काफी दुर्गंध आ रही है। उन्होंने बताया कि बारिश होने के बाद वह अपने खेतों पर आए थे लेकिन जैसे ही वह खेत में पहुंचे तो उनको ईंख के खेत में एक अज्ञात शव पड़ा मिला जो पानी से फूल गया था।
विज्ञापन

सूचना पर एसओ मुंडाली मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और अज्ञात शव को कब्जे में लिया। उन्होंने बताया कि शव अत्यधिक गला सड़ा था जिससे उसकी पहचान सही तरीके से नहीं हो पा रही थी फिर भी उन्होंने आसपास के गांव शोल्दा, रछौती आदि गांव के लोगों को शिनाख्त के लिए बुलाया। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। उन्होंने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज मोर्चरी भेज दिया गया है। जिसमें अज्ञात शव को 72 घंटे मोर्चरी में रखा जाएगा। यदि किसी व्यक्ति का लापता या संदिग्ध कोई व्यक्ति हो तो वह मेरठ मोर्चरी में जाकर शव की पहचान कर सकता है। उसके बाद शव का पुलिस द्वारा अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। लेकिन यदि कोई व्यक्ति पहचान करना चाहे तो उसके कपड़ों के माध्यम से उसकी पहचान हो सकती है। एसओ मुंडाली रितेश कुमार सिंह ने कहा कि वह प्रयास कर रहे है कि सही तरीके से शव की पहचान हो जाए तथा शव उनके परिजनों को मिल जाए परंतु अभी तक उनको कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें