फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में पूर्व मंडलायुक्त के स्थनान्तरण के साथ ही निर्मल हिंडन अभियान ठंडे बस्ते में डला

विज्ञापन
विज्ञापन
नाला सफाई अभियान थमा, जलभराव बना समस्या
विज्ञापन

सरधना। पूर्व मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार द्वारा शुरू हुआ निर्मल हिंडन अभियान का सफाई अभियान पूर्ण रूप से थम गया है। अभियान के थमने के बाद नानू मार्ग स्थित नाला चोक हो गया। जिससे लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

तीन दिनों तक हुई लगातार बारिश से नगर में जलभराव की समस्या बन गई है। सरधना नगर को साफ और स्वच्छ बनाने और निर्मल हिंडन अभियान की सफलता को पूर्व मेरठ मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने निर्मल हिंडन अभियान के तहत नाला सफाई के आदेश दिए थे। मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने 22 जून को सरधना नगर का डीएम-पीडब्लूडी-विद्युत निगम व सिंचाई विभाग के तमाम जिले के आला अधिकारियों के साथ नगर का भ्रमण किया। साथ ही इस अभियान को पलीता लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई के संकेत भी दिये थे। मंडलायुक्त के स्थानांतरण् के बाद से नाला सफाई अभियान ठंडे बस्ते में चला गया है। जिसके चलते नानू मार्ग स्थित नाला चोक हो गया और जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में एसडीएम अमित कुमार भारतीय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि फिलहाल कांवड यात्रा में व्यस्ता चल रही है, इस मामले को जल्द ही दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें