फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीतपुर के ग्रामीणों ने सकौती बिजलीघर में अवर अभियंता व एसएसओं को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खास बातें:
जीतपुर के ग्रामीणों ने एसएसओ को बनाया बंधक
दौराला। जीतपुर गांव में एक व्यक्ति को ट्रांसफार्मर से लगे करंट के बाद ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। रविवार को काफी संख्या में ग्रामीण सकौती बिजलीघर पहुंचे और अवर अभियंता व एसएसओ को बधंक बना लिया। विरोध पर ग्रामीणों ने संविदा कर्मी के साथ मारपीट करते हुए उसका सिर फोड़ दिया। जेई ने तीन लोग नामजद व 47 के खिलाफ दौराला थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

सकौती बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता ओमपाल सिंह ने बताया कि बीती देर शाम जीतपुर गांव के करीब 50 लोग एकजुट होकर कार्यालय परिसर में आए और हंगामा करने लगे। उन्होंने बताया कि जीतपुर गांव में किसी व्यक्ति को करंट लग गया था इसी से गुस्साए लोगों ने हंगामा किया। आरोप है कि लोगों ने जेई व एसएसओ राकेश कुमार को रूम में बंद कर दिया। कार्यालय पर तैनात संविदा कर्मी टांडा गांव निवासी विनोद के विरोध करने पर लोगों ने उसके साथ मारपीट की और हमला करते हुए ईंट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से उसे दौराला स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जेई ओमपाल ने जीतपुर निवासी तीन युवकों को नामजद करते हुए 47 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें