फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ बागपत मार्ग पर सफाई अभियान चलाकर वृक्षारोपण किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। स्वच्छ भारत अभियान अंर्तगत जानी ब्लॉक के कर्मियों ने मेरठ बाईपास मार्ग से डालूहेड़ा गांव तक सफाई की। इस दौरान कर्मियों ने मार्ग के दोनों ओर लगे कूडे़ के ढेरों को हटाया। इस दौरान क्षेत्र के गांवों के प्रधानों ने भी सहयोग दिया।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत अभियान अंर्तगत जानी ब्लॉक के कर्मियों ने सफाई अभियान चलाया। इसकी शुरुआत मेरठ-बागपत मार्ग पर बाईपास से की गई। इस दौरान ब्लॉक कर्मियों ने जेसीबी और अन्य साधनों से मार्ग के दोनों ओर फैले कूडे़ को हटाया। अभियान का अंत मेरठ-बागपत मार्ग स्थित गांव डालूहेड़ा तक चला। इस दौरान ब्लाक कर्मियों ने सड़क किन्नारे पौधरोपण अभियान भी चलाया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार वर्मा, एडीओ पंचायत नीरज कुमार, संजीव गिरी, पुष्पेंद्र गिरी, राहुल साहरण, चांदनी, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे। क्षेत्र के ग्राम प्रधान अनिल कुमार पांचली, हरिओम जानी, प्रदीप कुमार रघुनाथपुर, अनिल यादव डालूहेड़ा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें