फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभित विवि ने की नई परीक्षा प्रणाली की शुरुआत --- कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शोभित विवि ने शुरू किए नए कोर्स
मोदीपुरम। शोभित विवि के नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर डॉ. एपी गर्ग ने बताया कि इस बार शोभित विवि कुछ महत्वपूर्ण एड ऑन कोर्सेज एवं नई परीक्षा प्रणाली की शुरुआत कर रहा है।
विवि के छात्रों के अलावा बाहर के छात्र भी इसे कर सकते है। विवि के छात्रों के लिए यह कोर्सेज निशुल्क तथा बाहरी छात्रों के लिए 1500 रुपये का चार्ज रखा गया है। विवि के सभागार में शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कुलपति एपी गर्ग ने बताया कि स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज विभाग में स्ट्रेस मैनेजमेंट रिटेल मैनेजमेंट डिजिटल मार्केटिंग इवेंट मैनेजमेंट सप्लाई चैन मैनेजमेंट साइकोलॉजी विभाग में इमोशनल इंटेलिजेंस काउंसलिंग स्किल्स स्कूल ऑफ लॉ एंड कॉनिस्टटयूशनल समेत विभिन्न कोर्सेज विवि द्वारा कराए जा रहे है। विवि की प्रमुख इंडस्ट्रीज में बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभित विवि इंडस्ट्री बेस्ट मॉडयूल इंट्रोडयूस कर रहा है। 75 प्रतिशत अटेंडेंस अनिवार्य होगी। छात्र एवं अभिभावक ऑनलाइन ही अपने बच्चों की अटेंडेंस देख सकेंगे। एनपीटीएल पोर्टल पर भी कोर्स कर सकते है। विवि ने इस वर्ष नई परीक्षा प्रणाली की शुरुआत की है। जिसमें ईवन पहली दो यूनिट की परीक्षा ईटू बाद की दो यूनिट की ईथ्री परीक्षा संपूर्ण कोर्स की परीक्षा एकेडमिक एक्टिविटी और अटेंडेंस को विवि द्वारा डेवलप किया गया है। छात्र ऑन रिकेस्ट एग्जाम दे सकते है। छात्र ईवन, ईटू, एवं ईथ्री की इंडिविजुअल परीक्षा दे सकते है। इस दौरान कुलसचिव आरआर सिंह, डॉ. पूनम देवदत्त, डॉ. अभिषेक डबास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें