फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी तालाब पर हो रही भूमाफियाओं की खेती

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। तहसील के ग्राम नगला काटर के ग्रामीण बुधवार को सरकारी तालाब पर कब्जे की शिकायत लेकर एसडीएम से मिले। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर तालाब को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

बरसात में जल संरक्षण को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर है। तालाबों का अस्तित्व बचाने के लिए सरकार ने कब्जा किए हुए एवं गंदगी से अटे तालाबों की खुदाई एवं सफाई कराने के निर्देश दे रखे हैं। इस पर सरकार लाखों करोड़ों रुपये खर्च कर रही हैे। इसके बावजूद सरकारी तालाबों से कब्जा नहीं हटवा जा रहा है। मवाना ब्लॉक के नगला काटर गांव की बात करें तो यहां कई सालों से भूमाफिया ने सरकारी तालाब पर कब्जा कर खेती कर रखी है। जिस कारण ग्रामीणों को जल निकासी की दिक्कतों के साथ-साथ सरकार का जल संरक्षण का सपना टूटता दिखाई दे रहा है। ग्राम प्रधान अभयराम सैनी, विवेक कुमार, अशोक कुमार, रोहताश, महावीर सिंह आदि ने बताया कि कई बार इस मामले की एसडीएम मवाना, तहसील दिवस एवं मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद वे मंडलायुक्त से मिले। इस पर उन्होंने तत्काल तालाब से कब्जा हटाने के निर्देश दिए। आरोप है कि मंडलायुक्त के आदेश के बाद भी खसरा संख्या 261 पर मौजूद तालाब से आज तक कब्जा नहीं हटवाया जा सका है। मंडलायुक्त के आदेश की कॉपी लेकर बुधवार को ग्रामीण एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव से मिले और तालाब से कब्जा हटवाए जाने की मांग को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि तालाब से कब्जा हटवाए जाने को लेकर पांच लेखपाल एवं दो कानूनगो की टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही तालाब को कब्जा मुक्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य बातें
कई बार शिकायतों के बाद भी नहीं हटवाया जा सका कब्जा
तालाबों को बचाने के लिए सरकार कर रही तमाम प्रयास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें