फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला लापता, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पांच दिन भी लापता महिला का नहीं लगा सुराग
मवाना। ससुराल से मायके आई एक महिला पांच दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाशने के बाद भी महिला का सुराग नहीं लगा। परिजनों ने महिला के पति व उसके दोस्त पर आरोप लगाते हुए अनहोनी की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुड्ढापीर निवासी एक महिला की नौ साल पहले राजपुर में शादी हुई थी। रविवार को थाने पहुंचे परिजनों ने बताया कि महिला की एक माह से अपने पति से अनबन चल रही थी, जिस कारण वह अपने मायके में रह रही थी। आरोप है कि दामाद ने 10 जुलाई को अपने दोस्त को महिला को लेने के लिए भेज दिया। जिस पर महिला की छोटी बहन गाड़ी तक उसे छोड़कर आई। लेकिन महिला अपनी ससुराल नहीं पहुंची। इस पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं लगा। रविवार को थाने पहुंचे परिजनों ने दामाद व उसके दोस्त पर आरोप लगाते हुए अनहोनी की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने दामाद व दोस्त को थाने पर बैठा लिया और मामले की जांच में जुट गई है। इंस्पेक्टर क्राइम देवेश शर्मा का कहना है कि अभी लिखित में तहरीर नहीं आई है। परंतु शिकायत के आधार पर दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें