मेरठ। मेनका हॉल प्रकरण में नगर निगम, एमडीए और संबंधित बैंक करोड़ों के खेल में फेल हो गए। मेनका सिनेमा हॉल एसपी सिटी ऑफिस, देहली गेट थाना और नगर निगम के पास ही है। लेकिन किसी को कानोंकान खबर नहीं हुई और अंदरखाने ध्वस्तीकरण होता गया। वहीं, कहीं भी निजी मकान में तोड़फोड़ या निर्माण कार्य होने पर तुरंत पहुंचने वाले एमडीए कर्मी भी सोये रहे। यह जमीन सरकारी है। लेकिन उसके बावजूद भी बिना सर्वे करे इस पर लोन पास कर दिया गया।