फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत कार सवार दरोगा ने रिक्शा चालक को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नशे में कार चला रहे दरोगा ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर
मवाना। नशे में धुत कार सवार एक दरोगा ने रविवार सुबह एक रिक्शा चालक को टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गया। मौके पर जमा हुई भीड़ ने दरोगा को पीटने की कोशिश की परंतु वहां पहुंचे कुछ लोगों ने मामला शांत करा दिया। सूचना पर पहुंची पीआरवी दोनों पक्षों को थाने ले आई।
जानकारी के अनुसार नगर निवासी एक व्यक्ति की सहारनपुर स्थित थाने में दरोगा के पद पर तैनाती है। रविवार को दरोगा छुट्टी लेकर अपने घर आ रहा था। दरोगा नशे में कार चला रहा था। उसने एक रिक्शा चालक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नगर के मोहल्ला मुन्नालाल निवासी चालक इंद्र घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पीआरवी दोनों पक्षों को थाने ले आई। इंस्पेक्टर क्राइम ने बताया कि घायल इंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी लिखित रूप में कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
मवाना। खेड़ी मनिहार निवासी एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। जबकि दूसरे पक्ष ने थाने पहुंचकर मामले को झूठा करार दिया। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह एक महिला थाने पहुंची। महिला ने गांव के ही एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने छेड़छाड़ में नामजद किए गए युवक को बुलाया। थाने पहुंचे युवक व उसकी पत्नी ने घटना को झूठा करार दिया। इंस्पेक्टर क्राइम देवेश शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें