फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से दिनभर सुहाना रहा मौसम,

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। दो दिन से हो रही बारिश ने गर्मी से राहत दी है। वहीं यह बारिश फसलों के लिए भी लाभकारी है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो रविवार को बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई बारिश का दौर शनिवार को भी दिन भर जारी रहा। बारिश और दिन में चली हवाओं से मौसम खुशनुमा हो गया। जो तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया था, बारिश के चलते वह 30 डिग्री से नीचे आ गया है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 29.2 और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 98 और न्यूनतम 85 प्रतिशत दर्ज की गई। बारिश 15.8 मिमी रिकॉर्ड की गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि दो दिन से हो रही मानसून की बारिश ने काफी राहत दी है। तापमान में अभी 30 और 32 के आसपास ही रहेगा। आने वाले समय में मौसम में परिवर्तन के साथ बारिश और भी बढे़गी। वहीं बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान के प्रधान वैज्ञानिक व प्रभारी डॉ. रितेश शर्मा के अनुसार बारिश के होने से धान की बुवाई में तेजी आएगी। जो बुवाई हो गई है, उसे भी लाभ मिलेगा। इस बारिश से गन्ना, चारा, लौकी, ज्वार, तोरी आदि फसलों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें